फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विश्वनाथ मंदिर पहुंची मां डाट काली की डोली

Tue, 09 Jun 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गुप्तकाशी। देहरादून की मां डाट काली की डोली मंगलवार को अनिश गुरु के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के साथ गुप्तकाशी स्थित प्राचीन विश्वनाथ मंदिर पहुंची। डोली के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ मां का स्वागत किया। मां डाट काली की डोली ने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में मां ने अपने भक्तों को अद्भुत नृत्य के साथ दर्शन दिए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठानों और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मां डाट काली की डोली बुधवार को सिद्धपीठ कालीमठ के लिए प्रस्थान करेगी, जहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें