पंतनगर। सम्यक दृष्टि महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर कौर एवं अन्य पदाधिकारियों ने पंतनगर इंटर कॉलेज में इतिहास की प्रवक्ता डॉ. राधा वाल्मीकि को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सावित्री बाई फुले गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
समिति द्वारा ओशी बैंक्वेट हॉल, बरेली (यूपी) में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 188वीं जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स से सम्मानित डॉ राधा वाल्मीकि को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। डॉ. राधा ने उन्हें मिले इस सम्मान को उत्तराखंड की महिलाओं का सम्मान बताया और सभी का आभार जताया।