रुद्रपुर। इंडियन गेम्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन भारतीय खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कई राज्यों में ऑनलाइन फिट इंडिया मूवमेंट चलाकर खिलाड़ियों में स्वास्थ्य वर्धक मुहिम चला रहा है। लोकसभा सांसद डॉ. किरीट सोलंकी के आह्वान पर आर्गेनाइजेशन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें डॉ. किरीट सोलंकी को संरक्षक और डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल निदेशक खेल विभाग एमडीयू रोहतक हरियाणा को चेयरमैन चुना गया।
इसके अलावा फाउंडर सेक्रेटरी ईश्वर सिंह, अध्यक्ष अरुण कुमार साधु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा क्रीड़ाधिकारी कुमाऊं विवि नैनीताल, उपाध्यक्ष डॉ सुरेश अनंत मुंबई, महासचिव डॉ राकेश गुप्ता दिल्ली, सह सचिव टीना दास गुजरात, कोषाध्यक्ष आईएस पंघाल, मुख्य सलाहकार डॉ सुधीर कुमार शर्मा स्वर्णिम स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात, संयोजक सोशल मीडिया डॉ. सुनील यादव, सदस्य की सुभाष चंद्र को जिम्मेदारी दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए डॉ. नागेंद्र शर्मा ने संघ के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तराखंड की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। डॉ. नागेंद्र को जिम्मेदारी मिलने पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, प्रो. डीडी जोशी, जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व इडिंया के महासचिव विनय जोशी, धर्मेंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी रसिका सिद्दकी, प्रो केके पांडेय, डॉ. गंगा सिंह बिष्ट, डॉ. मनीषा तिवारी, राजेश कुमार, सुभाष अरोरा, आरपी शर्मा, जेबी सिंह, एजे बटसर, नितिन शर्मा, एडवोकेट भूपेश दुम्का डॉ किशोर चंदोला, भारत भूषण चुघ, गुलाब सिरोही आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो