फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मां चंडिका देवी मंदिर में हुआ डोली नृत्य

Wed, 02 Sep 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ग्राम भटवाड़ी में मां चंडिका देवी मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति की ओर से नौ दिवसीय पारंपरिक देवी डोली नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। मां चंडिका के मुख्य आचार्य शिवप्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार ग्राम पौंठी, हिउना, चोंरा, नन्दवाणगांव, कुनियाली गांव में मां चंडिका की भूमि है जिसका कर आज भी नाली के अनुसार मंदिर को अर्पित किया जाता है। यह कार्यक्रम हर तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है और इस मंदिर में इसी गांव से नियुक्त पुजारी का प्रवेश होता है अन्य का नहीं। समिति के अध्यक्ष पंकज भंडारी ने बताया कि मां चंडिका देवी की भूमिधारी गांवों के सभी लोग मिलकर देव डोली नृत्य का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर पंकज भंडारी, संजय नौठीयाल, पवन थपलियाल, चंडिका के पश्वा लक्ष्मी प्रसाद, वीरचंद्र राणा, रमेश कण्डारी, संदीप भट्ट, परवीन बहुगुणा, विजेंद्र सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें