चंद्रापुरी में स्थायी पुल निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में विभाग के सचिव अमित नेगी को भी पत्र भेजा गया है।
लोनिवि के ऊखीमठ डिवीजन की ओर से पुल निर्माण में हो रही देरी पर डीएम रंजना ने बीते 24 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान विभाग को एक सप्ताह में पुल बनाने को कहा था, लेकिन 13 दिन बाद भी विभाग ने काम शुरू नहीं किया। डीएम ने लोनिवि के सचिव अमित नेगी को पत्र भेजकर ईई व एई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इधर, दोनों अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। ये दोनों अधिकारी 6 जनवरी को डीएम को स्पष्टीकरण देंगे।
बता दें कि 16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी पर चंद्रापुरी में झूला पुल बह गया था। लोनिवि के ऊखीमठ डिवीजन को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। 270 लाख की लागत वाले पुल पर विभाग 210 लाख खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य 30 फीसदी भी नहीं हुआ है।
पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना गंभीर लापरवाही है। लोनिवि के ऊखीमठ डिवीजन के ईई व एई को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में विभागीय सचिव को भी पत्र लिखा गया है।
- रंजना, डीएम रुद्रप्रयाग
पुल की लागत स्वीकृत धनराशि से कई अधिक जा रही है, जिससे रिवाइज इस्टीमेट भी शासन को भेजा गया है। नोटबंदी के कारण दो माह से दिक्कत हो रही है।
- मनोज दास, ईई लोनिवि ऊखीमठ