ककेदारनाथ धाम में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यो का निरीक्षण करते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : RUDRAPRYAG
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ पहुंचकर धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्य कर रही संस्थाओं को कार्यों मेें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही धाम में स्थित कुंडों की रिपोर्ट व आंकलन तैयार कर पर्यटन सचिव को भेजने के निर्देश दिए।
केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में पूर्व में स्वीकृत हुए तीन प्रशासनिक भवनों को शीघ्र बनाने, मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर बनने वाले पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को धाम में संचालित कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्माण कार्य दिन व रात दो शिफ्टों में करने, समय रहते मशीनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स मंगाने व मशीन को चलाने के लिए अपना आपरेटर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधि स्थल एवं पुल के कार्यों को दिन रात करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को पर्यवेक्षक के रुप में कार्यस्थल पर बैठक कर कार्यों की निगरानी करें। डीएम ने बताया कि आगामी 2020-21 की केदारनाथ यात्रा को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सुझाव दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, डीडीएमओ हरीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।