जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बौंसारी गदेरे को पुनर्जीवित करने के लिए यहां हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांज व पीपल के पौधे रोपे। डीएम ने कहा कि गदेरे के पूरे जलागम क्षेत्र का सर्वे कर कार्ययोजना बनाकर इस कार्य को बढ़ाया जाएगा।
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरझण के बौंसारी गदेरा पहुंचीं डीएम ने कहा कि प्राचीन जलस्रोतों के संरक्षण के लिए इसी तरह के कार्यों की जरूरत है। इस मौके पर महिलाओं ने जल संवर्धन समितियों का एक समूह बनाकर कृषि कार्यों को बढ़ावा देने की मांग की। इस मौके पर रमेश पहाड़ी व सत्येंद्र सिंह भंडारी, सिंचाई खंड के ईर्ठ पीएस बिष्ट, एई संजय रावत, देवेश्वरी देवी, बिंदी देवी, मनीषा देवी मौजूद थे।