फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गडमिल गांव में की धान की कटाई

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि के गडमिल गांव में धान की फसल की कटाई करते हुए डीएम वंदना सिंह। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गडमिल गांव में खेतों की मानक पैदावार के आकलन के तहत जिलाधिकारी वंदना सिंह ने धान की फसल की कटाई की। इस अवसर पर 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई व मंडाई की गई, जिसमें 5 किलो से अधिक धान का उत्पादन हुआ। डीएम ने कहा कि फसल कटाई का यह प्रयोग रबी व खरीफ की फसल की कटाई से पूर्व किया जाता है। कहा कि इस प्रयोग से जिले में हो रहे उत्पादन की जानकारी मिलती है। साथ ही औसत पैदावार की गणना व नुकसान या फसल खराब होने के आकलन के लिए फसल कटाई की जाती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह बुटोला, सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत शाह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी कुसुम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें