डीएम रंजना राजगुरु ने वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के जो भी प्रकरण हैं, उन पर सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें ताकि कोई भी जन कल्याणकारी योजना वन भूमि हस्तांरण के कारण लंबित न रहे।
डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं पर संयुक्त निरीक्षण और सर्वे किया जाना हैं। उन पर निरीक्षण कर अनुपालन आख्या संबंधित को समय से उपलब्ध करा दें। कोई भी पत्रावली किसी भी अनुभाग में ज्यादा दिनों तक लंबित न रहें। वहां पर डीएफओ डॉ. अभिलाषा, एडीएम जगदीश कांडपाल, सीईओ आरसी आर्या थे।
माहौल बिगाड़ने वालों पर हो कार्रवाई
रुद्रपुर। डीएम ने बुधवार को विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बैठक कर कहा कि गणेश चतुर्थी और मोहर्रम सादगी और शांति के साथ मनाएं जाएं। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर जलसा, शोभा यात्रा सामूहिक रूप से निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।
वहां पर एसएसपी डीएस कुंवर, एसपी देवेंद्र पींचा, मौलाना जाहिद रजा रिजवी, मौलाना इरफानुल हक कादरी, मुनव्वर अली, जुल्फिकार अली, गुलाम गौस, गो रक्षा प्रमुख अरुण भारद्वाज, अंकुर कुमार, बजरंग दल के शेर सिंह थे।
बॉर्डर पर शत-प्रतिशत करें सैंपलिंग
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की। कहा कि बार्डर पर शत प्रतिशत सैंपलिंग की जाए। सर्विलांस टीम के नोडल अधिकारी डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल को टीम को मजबूत करने के निर्देश दिये।
होम आइसोलेट होने वालों की सूचना एसडीएम और सीओ को अवश्य दें। कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क कर संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, डीएसओ श्याम आर्या, डीपीओ उदय प्रताप सिह, एसीएमओ डॉ. उदय शंकर थे।