फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने दिए दुकानों के निरीक्षण के निर्देश

Wed, 24 Sep 2025 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने त्योहारी सीजन में गुणवत्तापरक उत्पादों की बिक्री के लिए जिले के सभी बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा गतिमान है और त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बाजारों में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अन्य गड़बड़ियों से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को आगामी सात दिनों में विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण की कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि इस अभियान के तहत खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता की स्थिति, निर्धारित दरों पर बिक्री, बिल, कैश, मेमो उपलब्धता, शुद्धता और लाइसेंस पंजीकरण की स्थिति की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें