फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन सत्र शुरू होने से पहले करा लें खनन पट्टों के सीमांकन: जिलाधिकारी

विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में खनन समिति की बैठक करती डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में खनन समिति की बैठक में उन्होंने एक अक्तूबर से शुरू होने जा रहे खनन सत्र से पहले जिले के सभी खनन पट्टा क्षेत्रों के सीमांकन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पट्टों में उपखनिज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि शासन स्तर से अवैध खनन रोकने के लिए वन, राजस्व, खनन और पुलिस विभाग की समिति गठित की गई है। तहसील स्तर पर भी एसडीएम की अध्यक्षता में टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगे हों। खनन के निकासी गेटों पर धर्मकांटा अनिवार्य रूप से लगवाएं और समय-समय पर उसका निरीक्षण करें। पूर्व में लगाए सीसीटीवी भी जांच लें। वहां पर एसएसपी डीएस कुंवर, डीएफओ हिमांशु बागरी, एनएम त्रिपाठी, डॉ. अभिलाषा सिंह, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, प्रभारी अधिकारी खनन एनएस नबियाल, उपनिदेशक खनन डॉ. अमित गौरव सहित एसडीएम और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें