फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया आयुष रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनुज गोयल व प्रभारी सीडीओ मनविंदर कौर ने आयुष रक्षा किट वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष रक्षा कार्यक्रम के तहत कोरोना से बचाव के लिए आयुष किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही घरेलू उपचार का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयुष रथ रवाना किए गए हैं। ये सड़क मार्ग से जुड़े गांवों तक पहुंचने के साथ ही वहां लोगों को आयुष चिकित्सा के बारे में जानकारी देगा। कलक्ट्रेट परिसर से आयुष रथ को रवाना करते हुए डीएम ने बताया कि इस माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को काढ़ा व दवाई कितनी मात्रा में लेना है, उसकी जानकारी सही तरीके से दें। जिससे आयुष किट प्रतीकात्मक बीमारियों को रोकने व संक्रमण को फैलने से रोकने में सहायक हो। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डा. स्वदेश रावत ने आयुष रथ में रखी गई दवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर को यह किट प्रदान की जाएगी। इस मौके पर डा. अशोक तिवारी, डा. फिरोज खान, डा. शिव शांतेश, फार्मेसिस्ट एसएस राणा, नवल किशोर सहित अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें