केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बृहस्पतिवार को धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने टोकन और कतार व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव भी लिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, पेयजल, शौचालयों की सफाई और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश और बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित सफाई कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन तैयार है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति, आवास और भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संवाद