रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की ओर से चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 18 जुलाई और 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर में होगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह ने बताया कि लोक अदालत में कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पहले से जमा शुल्क भी वापस किया जा सकता है। लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों पर बाध्यकारी होता है और सिविल न्यायालय के समान प्रभाव रखता है। संवाद