फोटो
रुद्रप्रयाग। डिजिटल यूथ फेस्टिवल में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले गंगानगर निवासी दिव्यम चंद्रा को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दिव्यम को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दिव्यम की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता के माध्यम से आगे बढ़ते हुए जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। संवाद