फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जागतोली और मक्कू में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Mon, 21 Sep 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सोमवार को मक्कू और जागतोली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान मक्कू में 180 लोगों की नेत्र जांच की गई। वहीं जागतोली में 157 लोगों की टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग और 212 लोगों की एचआईवी-एड्स काउंसलिंग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जागतोली महोत्सव स्थल पर आयोजित टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंप में 157 लोगों की जांच की गई। 18 लोगों के बलगम के नमूने भी लिए गए। राजकीय इंटर कॉलेज मक्कू में निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 180 लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें 14 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। वहीं छह बच्चों को बेस चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। इस दौरान डॉ. अंजली ममगाईं, फार्मासिस्ट बिजेंद्र गुसाईं, डॉट्स प्लस सुपरवाइजर सुनील राणा, वरिष्ठ टीबी लैब सुपरवाइजर हरीश चौधरी, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुमन रावत, गौरव नौटियाल, दृष्टिमितिज्ञ कुलेंद्र रावत, आर्यन, अमन सरियाल और सुखवीर सिंह मौजूद रहे।

-
दीपक बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें