फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग से चोपता तक सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 01 Apr 2026 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तुंगनाथ जाने वाले यात्रियों व ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। लंबे समय से प्रतिक्षित रुद्रप्रयाग से चोपता तक सीधी बस सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। जीएमओयू की इस बस सेवा को स्टेशन अधीक्षक उदयकांत सेमवाल व महावीर सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह बस सेवा शुरू होने से तुंगनाथ जाने वाले यात्रियों व आसपास के गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे रुद्रप्रयाग से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे चोपता पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 9 बजे चोपता से बस ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जनपद के चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में वर्षभर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। यहां से सीधी बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी होती थी। अब इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बस का किराया सामान्य रखा गया है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सेवाएं भी संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें