रुद्रपुर में बैठक करते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ की जनपदीय बैठक सिंचाई खंड रुद्रपुर में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। साथ ही बढ़ते राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर बड़ा आक्रोश जताया।
बुधवार को हुई बैठक में सिंचाई खंड रुद्रपुर और सितारंगज के डिप्लोमा इंजीनियर ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पदोन्नति में 10 वर्ष 16 वर्ष व 26 वर्ष के फार्मूले की प्रबल मांग कर विभाग में राजस्व व फील्ड स्टाफ की कमी दूर करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा सरकार की ओर से लगातार कर्मचारियों की मांग की अनदेखी की जा रही है। जरुरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह डांगी, प्रदेश महासचिव मुकेश बहुगुणा, अनिल सिंह पंवार, यशपाल सिंह, केशव सिंह, सुनील कुमार, मनमोहन सिंह, शलाका पंत, बलविंदर सिंह, सत्यजीत सरकार, प्रेम प्रकाश गिरी, एससी रमोला मौजूद रहे।