रुद्रप्रयाग। सरस्वती शिशु मंदिर बेलणी में छात्र-छात्राओं को डिजिटल क्लास, कंप्यूटर प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षा तकनीक की जानकारी दी गई। सोमवार को डिजिटल शिक्षा व सामुदायिक विकास के तहत विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑयल फाउंडेशन नोएडा के समन्वयक राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल शिक्षा और सामुदायिक विकास के संबंध में विद्यालय स्तर पर कार्य किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के चौतरफा विकास को गति देनी है। प्रधानाचार्य गंगादत्त जोगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अच्छी पहल है। इस मौके पर राजवीर सिंह घरिया, राकेश नौटियाल, पदम सिंह पंवार, मनोज भंडारी, कल्पना भंडारी और पूजा कंडारी आदि मौजूद थे। संवाद