रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम तीन चरणों में मनाया जाएगा। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। कहा कि पहले चरण में 2 से 8 अगस्त तक स्कूल की दीवारों और बोर्डों पर पेंटिंग की जाएगी। सभी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय से गुलाबराय मैदान तक स्कूली बच्चों और आमजन की सहभागिता से तिरंगा रैली, तिरंगा मेला और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा सेल्फी और तिरंगा प्रदर्शनी अपलोड कार्यक्रम भी होगा। निकाय व ब्लॉक क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त को जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय में सरकारी भवन, शैक्षणिक संस्थानों, होटल और पुलों पर ध्वजारोहण होगा। सीडीओ ने सभी अधिकारी-कर्मचरियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील। बैठक में सीओ प्रबोध घिल्डियाल, सीईओ प्रमेंद्र बिष्ट, डीएचओ राहुल चौबे मुख्य कृषि अधिकारी, डीपीआरओ प्रगम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद