फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्म रूप से हुआ त्रियुगीनारायण में हरियाली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। त्रियुगीनारायण मंदिर में हरियाली मेला सूक्ष्म रूप से मनाया गया। इस मौके पर गांव की विवाहिता बेटियों व बहनों ने आराध्य भगवान बामन को रिंगाल की टोकरी में उगाई जौ की हरियाली भेंट की। 29 अगस्त को मंदिर में बामन द्वादशी मेला भी सूक्ष्म रूप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव की महिलाओं व ध्याणियां पारंपरिक वेशभूषा में अपने-अपने घरों से जौ की हरियाली के साथ मंदिर में पहुंचीं। पुजारियों ने भगवान नारायण व मां हरियाली की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। परंपरानुसार ग्रामीणों ने जौ की हरियाली भगवान नारायण को अर्पित की। बाद में हरियाली को भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा गया। मान्यता है कि भगवान बामन ने अवतार लेने से चार दिन पूर्व अपनी माता अदिति एवं देव कन्याओं को अपने विराट रूप के दर्शन कराए थे। प्रसन्न होकर उन्होंने भगवान को धुर्बा अष्टमी की हरियाली भेंट की थी। तभी से परंपरानुसार त्रियुगीनारायण में धुर्बा अष्टमी को हरियाली मेले का आयोजन होता है। मेला समिति के अध्यक्ष दिवाकर गैरोला और ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने बताया कि अनुष्ठान में सिर्फ ध्याणियां व पुजारी ही शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें