फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान करेंगी केदारघाटी की देव डोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार महाकुंभ में इस बार केदारघाटी की देव डोलियां व देव निषाण गंगा स्नान के लिए जाएंगे। मंदिर समितियों व ग्राम पंचायतों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने बताया कि वर्ष 2010 के महाकुंभ व 2016 के अर्द्धकुंभ में केदारघाटी समेत अन्य जगहों से पहुंची देव डोलियों व निशाण ने गंगा स्नान किया था। तब सेम नागराजा ने मेजबानी व श्रीबदरीनाथ के ध्वज ने नेतृत्व किया था। इस बार भी महाकुंभ में 24 अप्रैल को केदारघाटी के देव डोलियां व नेजा निशाण त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचेंगे। यहां पर पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक शोभा यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। 25 अप्रैल को हर की पैडी में ब्रह्म कुंड में देवी देवताओं की डोलियां व नेजा निशाण स्नान करेंगे। इस मौके पर कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, चंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, बीपी बमोला समेत अन्य लोग मौजूद थे। यहां गोपेश्वर में समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देवडोलियां और निशाणों की शोभायात्रा 24 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी। वहां त्रिवेणी घाट में पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान शूरवीर सिंह, विकास नेगी, सुनील कोठियाल, बीएस झिंक्वाण, किशन बिष्ट, महावीर रावत, महेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें