फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर- भाभी ने की आत्महत्या

Mon, 18 Apr 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के हुड्डू गांव में एक परिवार में देवर-भाभी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। राजस्व पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


सोमवार को हुड्डू गांव में महिपाल सिंह नेगी के 28 वर्षीय सेना में कार्यरत पुत्र रवींद्र सिंह ने सुबह 9 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। इसी दौरान उसकी भाभी रीता देवी (24) पत्नी महेंद्र सिंह वहां से गुजरी। यह देख वह घर-परिवार को सूचित करने के बजाय गांव से नदी की ओर की दौड़ गई। इस दौरान कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए पीछे भी दौड़े। जब वह उसके पास पहुंचते, उसने आकाशकामिनी नदी में छलांग लगा दी। वे, तत्काल नदी किनारे भी पहुंचे, लेकिन लहुलुहान महिला ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

महिला अपने पीछे पांच माह के नवजात शिशु को छोड़ गई है। जबकि उसके देवर रवींद्र का विवाह 13 अप्रैल को फाफंज गांव की पूजा से हुआ था। विवाह के बाद से घर में उल्लास का माहौल था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार अबरार अहमद के नेतृत्व में सात सदस्यीय राजस्व पुलिस का दल गांव पहुंचा। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहसीलदार अहमद ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिवार के सभी सदस्यों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें