फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
सितारगंज के झाडख़ंडेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े शिवभक्त। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर/पंतनगर/शांतिपुरी। महाशिवरात्रि पर रुद्रपुर के विभिन्न शिवालय भगवान शिव के भजन और जयकारों से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने बारिश के बावजूद कतारों में खड़े होकर शिवालयों का दूध-दही से अभिषेक करने के साथ ही भांग, धतूरा, बेर और अन्य फल चढ़ाए। हरिद्वार से कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने शहर के शिवालयों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के आवास विकास, शिव शक्ति मंदिर, चामुंडा मंदिर, पांच मंदिर, दूधिया बाबा मंदिर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, चौरासी घंटा शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, अटरिया मंदिर, नीलकंठ आदि मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। शहर के विभिन्न चौराहों पर शिव भक्तों ने राहगीरों को ठंडाई बांटी। वहीं कई मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की झांकियां भी सजाई गई थी। वहीं मंदिरों में हुए भंडारों में भी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इधर, पंतनगर विवि परिसर में झा कॉलोनी के शिवालय में सुबह से ही कभी तेज और कभी हल्की बारिश में शिव भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। टा कॉलोनी के महाकालेवर मंदिर, नगला डेयरी शिव मंदिर, प्राइमरी स्कूल के निकट शनि मंदिर, फूलबाग मंदिर, बेनी, हल्दी व पत्थरचट्टा के आनंदी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शांतिपुरी और जवाहरनगर के शिवमंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। शांतिपुरी में शिव मंदिर महाकालेश्वर मंदिर, जवाहरनगर के श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर, शांतिपुरी मनसा देवी मंदिर, गोलगेट सिद्धेश्वर मंदिर और जवाहरनगर स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में भी बारिश के बावजूद भक्तों का तांता लगा रहा।
गदरपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों के अलावा श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शहर के पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, पुरातन शिव मंदिर, करतारपुर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, आवास विकास स्थित शिव मंदिर, ग्राम बराखेड़ा, गदरपुर, अद्वैत आश्रम शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों महाशिवरात्रि की धूम रही।
चकरपुर के वनखंडी शिव मंदिर में दस दिनी मेला शुरू
खटीमा/चकरपुर/झनकट। चकरपुर के प्रसिद्ध वन खंडी शिव मंदिर में बारिश के बीच सुबह से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी रहा। सात रंग बदलने वाले शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने जलाभिषेक और पूजा अर्चना के बाद 10 दिवसीय मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।
मेला कमेटी ने विधायक धामी का शिव मूर्ति के लिए पर्यटन विभाग से धन स्वीकृति कराने के लिए आभार जताया। विधायक धामी ने कहा कि अगले वर्ष मंदिर परिसर में बहुउद्देश्यीय भवन बनकर तैयार हो जाएगा। वहां कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, किशन चंद, हेम राज पांडे, पंकज मेहता, एडवोकेट हरीश ढौडियाल, विक्रम प्रसाद, अनिल चंद, अजय थापा, कमान सिंह, मनोहर बिष्ट आदि थे।
इधर, शिव मंदिर लालकोठी स्थित शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, बिल्लेश्वर मंदिर, लोहियापुल के पास मंदिर, निर्माण कुटिया, पीलीभीत रोड पर शिव मंदिर, झनकट क्षेत्र में दरियानाथ मंदिर, उलधन स्थित शिव मंदिर तथा भूड़ा किशनी में मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहने से माहौल शिवमय बना रहा।
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिवभक्तों की उमड़ी रही भीड़
बाजपुर/केलाखेड़ा। तेज हवा और बारिश के बीच भी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने विभिन्न मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान जनजाति समाज के बच्चों का मुंडन भी किया गया।
इसके अलावा चीनी मिल शिव मंदिर, मंडी समिति परिसर मंदिर, गांव बन्नाखेड़ा, बेरिया दौलत, धनसारा, महेशपुरा, चकरपुर आदि गांवों में भी मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। झारखंड़ी प्राचीन शिव मंदिर में कमेटी अध्यक्ष कल्लू सिंह ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे 542 शिवभक्तों ने गंगाजल चढ़ाया। महंत देवगिरी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई।
बुक्सा समाज के 22 बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया। मंदिर परिसर में मेला भी लगा। मेले की व्यवस्था में कमेटी अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन चंद पांडे, कमल गोला, शेर सिंह, चंद्र बल्लभ, रमेश पांडे, हरीश दानू, सुभाष चंद, हरीश जोशी, नरेेश गोयल, कमेंद्र सिंह, घनश्याम जोशी ने संभाली। बरहैनी प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल स्कूल के विद्यार्थियों ने काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं केेे सामान की सुरक्षा की।
इधर, केलाखेड़ा क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। गांव रामनगर, गणेशपुर, टांडा आजम, लंकुरा, बरबाला, फतेहपुर, मलकंठपुर, सरकड़ी, विधि का मझरा, बिचपुरी, माधोगंज, खेमपुर, भव्वा नगला आदि गांवों में भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
महाशिवरात्रि : भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
सितारगंज। एतिहासिक झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में सबसे पहले शिव कांवर संघ के तत्वावधान में कांवड़ियों के जत्थे ने जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार देर रात से ही दूरदराज के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा था। श्रद्धालुओं की भीड़ कतार के रूप में पांच सौ मीटर तक लंबी देखी गई।
हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर के अलावा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने सितारगंज के सनातन धर्म मंदिर, मौनी बाबा शिव मंदिर, बघौरा शिव मंदिर, भूमिया देवी मंदिर व शक्तिफार्म के सनातन धर्म मंदिर के शिवालय, सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकेश्वर धाम, गुरुग्राम स्थित शिवतला, रूदपुर शिव मंदिर व वन शक्ति मंदिर में भी जलाभिषेक किया। झाड़खंडेश्वर मंदिर में तीन दिनी मेला भी लगा है।
21एसटीजी01पी: सितारगंज मौनी बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व अन्य शिवभक्त।
बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
काशीपुर/जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी। भक्तों ने बारिश के बीच नगर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। नगर में नागनाथ मंदिर, चामुंडा मंदिर, वांसियोंवाला मंदिर, तीथ द्रोण सागर स्थित श्नीलकंठ मंदिर, चैती मैदान स्थित गड्ढेश्वर और मोटेश्वर महादेव मंदिर में व्रतधारी लोगों और शिव भक्तों ने बेलपत्र, दूध और बेर शिवलिंग पर चढ़ा कर पूजा की। सैकड़ों कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया।
मोटेश्वर महादेव मदिर में जिला मुरादाबाद, संभल, ऊधमसिंह नगर के श्रद्धालुओं ने कांवड़ चढ़ाई। एसडीएम सुंदर सिंह ने भी मोटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। पंडा नितिन नागर ने बताया कि इस वर्ष करीब 60 हजार कांवड़ चढ़ी है। इधर, सुल्तानपुर पट्टी में कांवड़ियों ने बैंड बाजे और डीजे के साथ धूमधाम से शिव बरात निकाली। जागेश्वर शिव मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। कोसी मंदिर के पंडित ने मंदिर में आए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। नगर के बड़े शिव मंदिर, ठाकुर मंदिर, काली माता मंदिर आदि मंदिरों में भी भोलेनाथ का श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक किया गया।

सितारगंज मौनी बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व अन्य शिवभक्त।- फोटो : SITARGANJ

किच्छा के श्रीसनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक करते श्रदालु- फोटो : KITCHHA

खटीमा के मेलाघाट रोड स्थित बागनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल विधायक व श्रद्धाल?- फोटो : KHATIMA

खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिव रात्रि पर दस दिनी मेले का उद्घाटन करते व- फोटो : KHATIMA

सपुर मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर मोटेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर बारिश में भीगते हुए जाते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर मोटेश्वर मंदिर के बाहर लगी खाली कांवड़ की ढेरी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर मोटेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने वालों की लगी कतार। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR

केलाखेड़ा शिव मंदिर जलाभिषेक करते लोग। संवाद- फोटो : BAZPUR

बाजपुर के झारखड़ी मंदिर कांवड़ियों की लगी कतार। संवाद- फोटो : BAZPUR

रुद्रपुर के शिवमंदिर में पूजा अर्चना के लिए लगी लोगों की लाइन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें