फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वांस व मालखी गांव में भक्तों ने किए आराध्य के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के छज्यूला गांव की आराध्य मां क्वांरिका देवी के ग्वांस व मालखी गांव में भक्तों ने दर्शन किए। देवी की वन्याथ यात्रा का तीसरा चरण विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया है। चौथे व अंतिम चरण की वन्याथ सोमवार से शुरू होगी, जिसमें आराध्य गांवों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को तल्लानागपुर के ग्वांस गांव में आराध्य मां क्वांरिका देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह 9 बजे आराध्य ने गांव के प्रत्येक घर का भ्रमण करते हुए भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर ध्याणियों व भक्तों ने आराध्य को अर्घ्य लगाते हुए पूजा सामग्री के साथ लाल व पीले वस्त्र भेंट किए। दोपहर बाद ग्वांस गांव से विदा होते हुए देवी की वन्याथ यात्रा मालखी गांव पहुंची। सोमवार से मां भगवती क्वांरिका देवी चौथे चरण की दिवारा यात्रा में गणेशनगर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी। इस मौके पर वन्याथ समिति के अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, एसएस कुंवर, वाईएस कुंवर, पीएस नेगी, वीपीएस रावत, एमएस नेगी, एसएस नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें