चैत्र नवरात्र पर जिले के प्राचीन देवी मंदिरों में भक्तों ने आराध्य की पूजा की और घर, परिवार की सुख समृद्धि की मनौतियां मांगीं। चामुंडा मंदिर संगम, मठियाणा माई, शक्तिपीठ कालीमठ, दुर्गा मंदिर फेगू, हरियाली मंदिर दशोली, नैना मंदिर डुंगरा, मां ललिता माई त्रिपुरा सुंदरी नाला आदि देवी मंदिरों में नवरात्र पर भक्तों की ओर से नियमित पूजा-अर्चना हो रही है। साथ ही प्रतिदिन दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जा रहा है। शनिवार को भक्तों ने मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की।