रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के अंतर्गत फाटा-बडासू पैदल मार्ग को हल्का वाहन मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को ज्ञापन भेजा।
निवर्तमान प्रधान उषा देवी, कुंवर सिंह रावत, गोविंद सिंह ने कहा कि फाटा-बडासू पौराणिक केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग को हल्के मार्ग में परिवर्तन करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। फाटा-बड़ासू केदारनाथ लोनिवि का प्राचीन पैदल मार्ग आपदा से क्षतिग्रस्त है। इसी मार्ग से प्राचीन समय से केदारनाथ की उत्सव डोली का भी आवागमन होता रहा है। उक्त मार्ग जीआईसी फाटा जाने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है। इसके साथ यह मार्ग ग्राम रैल, जामू, जाल चौमासी, चिलोण्ड, कोटमा, कालीमठ एवं मदमहेश्वर घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्व में उक्त मार्ग को शीघ्र हल्का वाहन मार्ग के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो सका। संवाद