किच्छा में शहीद देव बहादुर की स्मृति में सड़क पर द्वार का निर्माण शुरू कराते विधायक शुक्ला।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधायक राजेश शुक्ला ने लालपुर-नगला मार्ग से ग्राम गौरीकलां जाने वाले शहीद देव बहादुर स्मृति द्वार के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि 24 वर्ष की अल्पायु में मां भारती की रक्षा करते हुए लेह में शहीद हुए युवा देव बहादुर की शहादत को हमेशा याद रखने के लिए इस मार्ग का नाम उनके नाम पर और एक द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई एवं ग्रामीण मौजूद थे।