फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई से हाथ खड़े करने का बनाया मन

Thu, 31 Mar 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था कहीं शासन-प्रशासन की किरकिरी का कारण न बने। कारण, तिलवाड़ा से गौरीकुंड तक सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाले जिला पंचायत शासन से पैसा नहीं मिलने पर इस बार हाथ खड़े करने का मन बना चुकी है। जिला पंचायत का कहना है कि शासन- प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यात्राकाल में देश-विदेश से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


केदारनाथ राजमार्ग पर तिलवाड़ा, चंद्रापुरी, भीरी, कुंड, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड सहित मयाली में जिला पंचायत अपने सफाई कर्मचारी तैनात करती है। यात्राकाल में जिला पंचायत ही उन्हें मानदेय देती है। अन्य दिनों में संबंधित व्यापार संघ की मदद से व्यवस्था होती है। बीते वर्ष राजमार्ग पर जिला पंचायत ने 48 सफाई कर्मी तैनात किए थे। जिनके मानदेय 15 लाख का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। मानदेय भुगतान को लेकर बीते वर्ष सितंबर में सफाई कर्मियों ने हड़ताल भी की थी। तब जिला पंचायत की ओर से अपने मद से दो माह का मानेदय दिया गया था। जबकि शेष भुगतान के लिए प्रशासन की मदद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जो स्वीकृत नहीं हुआ।

आपदा में हुई क्षतिपूर्ति भी नहीं मिली
सीमित संसाधनों में संचालित जिला पंचायत को वर्ष 2013 की आपदा में चार करोड़ की क्षति हुई। जबकि क्षतिपूर्ति के नाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं मिली। मुख्यमंत्री हरीश रावत  की ओर से अवस्थापना विकास मद में 50 लाख रुपये देने की घोषणा पर भी अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



जिला पंचायत आर्थिक संकट से जूझ रही है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को मानदेय देना संभव नहीं हो रहा है। शासन से लगातार धन की मांग की जा रही है। सुनवाई नहीं हो रही है। अगर यात्रा शुरू होने तक जरूरी धन नहीं मिला तो नौ मई से पूरे राजमार्ग पर सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। - लक्ष्मी राणा, अध्यक्ष जिला पंचायत रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें