फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित और परिजन सम्मानित

Fri, 14 Aug 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। विभाजन विभीषिका दिवस पर पीएम श्रीअटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत विभाजन में प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई और विस्थापित परिवारों की पीड़ा को याद किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभाजन की घटनाओं, विस्थापित परिवारों के संघर्ष और राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता भी कराई गई। वहीं जिला कार्यालय समेत जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में भी विभाजन के दौरान दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय सिंह चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलम सिंह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी अनुसूया सिंह बिष्ट समेत शिक्षक, विद्यार्थी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें