फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की जानकारी मुहैया कराएं विभाग’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को बीते माह हुई मूसलाधार बारिश व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नुकसान का आकलन कर यथाशीघ्र मरम्मत कराने को कहा, जिससे लोगों को कम से कम परेशानी झेलनी पड़े।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम मनुज गोयल ने विभागीय अधिकारियों को मानसून सीजन में जन सुविधाओं के बेहतर संचालन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बारिश या अतिवृष्टि से सड़क, बिजली, पानी की सप्लाई कम से कम समय के लिए बाधित हो, इसके लिए संबंधित विभाग तैयार रहें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को पात्र अभ्यर्थियों की पेंशन प्रतिमाह निर्गत करने, कृषि विभाग को किसानों को छोटे कृषि यंत्रों की खरीद स्थानीय स्तर पर कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यों का विवरण ई-आकलन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, ईई इंद्रजीत बोस, ईई संजय सिंह, ईई नवल कुमार और ईई केएस सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें