नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को टीम वर्क के रूप में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले जनपद में विकास कार्यों को गति देने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात भी कही।
जिला सभागार में लोक योजना अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना के रेखीय विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों से पहले अधिकारियों को गांव का भ्रमण कर बैठक के बारे में सदस्यों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीपीआरओ बीएस मेहता ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की कार्य योजना 2 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक बनाई गई है। लोक अभियान के तहत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2021-22 तैयार की जाएगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, एपीडी रमेश कुमार, डीएचओ योगेंद्र सिंह, एडीपीआरओ बुद्वि बल्लभ सिंह रावत आदि मौजूद थे।