फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीईओ ने सरकारी स्कूल में कराया बेटी का दाखिला

Wed, 04 Nov 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा दो में पढ़ रही बेटी, सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर जताया भरोसा
विज्ञापन

अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार घटती जा रही है। अभिवावक बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों के बजाय निजी विद्यालयों का रुख कर रहे हैं। इन सबके बीच जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सोनी महर ने अपनी बेटी का दाखिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कराया है। उनकी बेटी कक्षा दो में पढ़ रही है और विद्यालय में 54 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

सोनी महर का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा, योग्य शिक्षक और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छा माहौल है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को तनावमुक्त वातावरण में सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इससे पहले पिथौरागढ़ में तैनाती के दौरान भी उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी विद्यालय में ही पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि बेटी के नए दोस्त बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को लेकर सुविधाओं की कमी जैसी धारणा सही नहीं है। यहां शिक्षा के आधुनिक तरीकों के साथ बच्चों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिभावकों से भी सरकारी विद्यालयों पर भरोसा जताने और अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने में अभिभावकों का विश्वास और सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। वहीं प्रधानाध्यापक राकेश चंद्र ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक और पठन-पाठन के लिए जरूरी सुविधाएं हैं। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ आधुनिक शिक्षण विधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें