केदारनाथ। केदारनाथ मंदिर परिसर में खोए पर्स को पुलिसकर्मियों ने तलाश कर यात्री को सकुशल लौटा दिया। पर्स में 50 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, वाहन की चाबी और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश निवासी वुटुकुरू गोपाल कृष्णा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पर्स खोने की जानकारी दी। इसके बाद हेड कांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल पुनीत शर्मा और 46वीं वाहिनी पीएसी के कांस्टेबल गौरव ने मंदिर परिसर में तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पर्स बरामद कर यात्री को सौंप दिया गया। पर्स और उसमें रखी सामग्री सुरक्षित मिलने पर यात्री ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।