फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी हेल्थ ने किया डेंगू वार्ड का निरीक्षण

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते डीजी हेल्थ डॉ. आरके पांडे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. राजेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड, पैथोलॉजी लैब का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से विभिन्न जानकारियां जुटाई। साथ ही अटल आयुष्मान योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया और एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना के साथ इमरजेंसी वार्ड से होते हुए जनरल वार्डों आदि का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक हासिल किया। इसके बाद तीनों डेंगू वार्डों का निरीक्षण किया।
उन्होंने जिला अस्पताल में दवाओं और एंटी रैबीज वैक्सीन आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने अटल आयुष्मान योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ किया। जिला अस्पताल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि योजना के तहत ऊधम सिंह नगर जिले में पंद्रह लाख गोल्डन कार्ड बनने थे। जिनमें पांच लाख कार्ड बन चुके हैं। साथ ही 10 हजार 339 लोग इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिसमें सरकारी अस्पतालों का दो करोड़ 70 लाख रुपये के करीब खर्च आया है। कहा कि जिले में डेेंगू की अधिक समस्या नहीं हैं। जिले में अभी 102 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जो कि इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम से वार्ता कर जगह-जगह फागिंग करायी जा रही है। वहां पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, नर्सिंग अधीक्षक रेनू वालिया, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. गौरव अग्रवाल, फार्मासिस्ट बीएन बेलवाल, जीवन रौतेला, संतोष दुबे, एएनएम दीपा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें