फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारघाटी में मांस की दुकानें बंद करने को प्रदर्शन

विज्ञापन
केदारघाटी के बाजारों में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए पंचकेदार स - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारघाटी के बाजारों में संचालित मांस की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर पंचकेदार सेवा एवं सांस्कृतिक मंच ने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल व उपाध्यक्ष सुभाष अंथवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केदारघाटी में वैध व अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को बंद करने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर नारेबाजी के साथ बाजार में प्रदर्शन भी किया गया। कहना है कि पूर्व में तहसील प्रशासन को मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केदारघाटी में अब भी मांस की कई दुकानें संचालित हो रही है, जिससे जनता में भी रोष पनप रहा है। प्रदर्शन में सुमन जमलोकी, रवि पांडेय, मुकेश नौटियाल, सुबोध राणा, जितेंद्र, पवन, अंकित, शैलेंद्र, सतेंद्र आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें