ऊखीमठ तहसील परिसर में पंचायतीराज एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में धरना देते भाकपा (माक्र्सवादी) क
- फोटो : RUDRAPRYAG
ऊखीमठ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पंचायतीराज एक्ट में संशोधन करने के विरोध में तहसील में धरना दिया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्होंने राज्य सरकार से विधेयक में किए गए संशोधन को वापस लाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
तहसील परिसर में आयोजित धरना स्थल को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज एक्ट में संशोधन कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता को चुनाव लड़ने एवं वोट देने का मौलिक अधिकार है। इसके पश्चात एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए पंचायत एक्ट में संशोधन कर दो बच्चों से ज्यादा वाले व दसवीं पास न होने वालों को चुनाव लड़ने से दूर रखा गया है। कहा कि देश के संविधान में भी यह व्यवस्था की गई है कि देश का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है, लेकिन राज्य सरकार ने यह फरमान जारी कर कई लोगों को पंचायती चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया है, जिसका पार्टी पूरे दमखम के साथ विरोध करेंगी। इस मौके पर जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी, अषाढ़ सिंह धिरवाण, दौलत सिंह, भरत भंडारी, विक्रम लाल, हुकम सिंह राणा, दयाल सिंह, धनाल, राजू लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।