फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: देहरादून से सिद्धसौड़ बस सेवा शुरू करने की मांग

Fri, 30 May 2025 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिक संगठन ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। एसडीएम आशीष घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून से सिद्धसौड़ बस सेवा बंद है जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पुन: बस सेवा शुरू करने की मांग की। कई पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनके गांवों में कई वीरांगनाओं के आधार कार्ड में नाम में त्रुटियों के कारण उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जखोली ब्लॉक के पूर्व सैनिकों ने जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। बैठक में उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ऊर्जा निगम के एसडीओ राहुल चौहान, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली, पूर्व सैनिक विशाल सिंह, रवि सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें