गुप्तकाशी। ऊखीमठ विकासखंड की पूर्व प्रमुख व व्यापार संघ की संरक्षक ममता नौटियाल ने नगर पंचायत गुप्तकाशी में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के साथ ही गुप्तकाशी केदारघाटी के 80 से अधिक गांवों का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। इसके बाद भी मूलभूत सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। उन्होंने नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, महिला व पुरुष शौचालय निर्माण की मांग की। साथ ही बरसाती गदेरों के उफान से नगर को बचाने के लिए सुरक्षा कार्य कराने पर जोर दिया। पूर्व प्रमुख ने नगर पंचायत के भवन के लिए भूमि चिह्नित करने, उप जिला चिकित्सालय का शीघ्र निर्माण और नगर में पार्किंग निर्माण की मांग भी की। संवाद