ग्राम पंचायत गौंडार के ग्रामीणों ने कोविड-19 को देखते हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गाम प्रधान वीर सिंह पंवार ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से यात्रा का संचालन किया जा रहा है, जिससे धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे यात्रियों से संक्रमण का खतरा बना है। कहा कि अगर यात्री द्वितीय केदार पहुंचते हैं और उन्हें मंदिर समिति के विश्राम गृह में ठहराया गया तो पंच गौंडार व हक-हकूकधारी उसका पूर्ण बहिष्कार करेंगे। कहा कि गौंडार के परिवार बारी-बारी से धाम के भोग व मुख्य पुजारी के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए, उन्हें बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों से आपत्ति है।