फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कूड़े के निस्तारण की उठाई मांग

Mon, 09 Mar 2026 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा-चोपता-बावई मार्ग पर नगर पंचायत तिलवाड़ा का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड खुद बदहाल होता जा रहा है। इस ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवारें टूट चुकी हैं और जंगली जानवर यहां आकर कूड़ा फैला रहे हैं। अगस्त्य ऋषि पंचकोटी मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह बर्तवाल ने कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगल क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंकना पर्यावरण और जनसुरक्षा दोनों के लिए घातक है। कूड़े के कारण बंदर, भालू और गुलदार आबादी की ओर आ रहे हैं। उदय प्रताप सिंह बर्तवाल, मयंक व अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कूड़े का उचित निस्तारण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें