फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आग के धुएं से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत

Mon, 09 Mar 2026 03:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी/ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के कई क्षेत्रों व चमोली जिले के जंगलों में लगी आग के कारण धुआं फैलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ वन प्रभाग के साथ ही जखोली और रुद्रप्रयाग रेंज के जंगलों में आग लगने से वातावरण में धुआं छा गया है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वह जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में आंखों में जलन, लालिमा व ऊपरी श्वसन तंत्र संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। वहीं दमा के मरीजों का सांस फूल रहा है और घरघराहट हो रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. महेश जोशी ने बताया कि धूल-धुआं, परागकण और वायरल इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, धूल से बचने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा दमा के मरीजों को नियमित इनहेलर साथ रखने की सलाह दी है। वहीं नेत्र चिकित्सक डॉ. अंब ने बताया कि धुएं के कारण आंखों में जलन और लाल होने की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को बाहर निकलते समय चश्मा पहनने और आंखों में जलन होने पर आंख न मलने की सलाह दी है। साथ ही समस्या बढ़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें