फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

Thu, 04 Jun 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यूकेडी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने चंद्रापुरी-स्यालसौड़ में शराब की उपदुकान के विरोध के दौरान पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उक्रांद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। यूकेडी नेताओं ने कहा कि चंद्रापुरी-स्यालसौड़ में शराब की उपदुकान का स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हुआ और अभद्रता कर कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई। यूकेडी ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेश भट्ट, सुबोध नौटियाल, देवेंद्र सिंह कंडारी, जीत सिंह जगवाण, हरि पचौरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें