तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री समेत प्रदेश सरकार व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजा।
पूर्व जिपं सदस्य आशा डिमरी व जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में संचार सेवा की बदहाली के बारे में बताया। कहा कि कोरोना काल में स्कूल/कॉलेज बंद हैं और भरदार क्षेत्र में मोबाइल टॉवर के अभाव में स्कूली बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। लोग परिचितों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी का कहना है कि भरदरा के सौंदा, मोसड़, माथगांव, मेहरगांव और ढोंडा में लोगों के मोबाइल सेट शोपीस बने हैं।