फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग

Sun, 21 Dec 2025 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। क्षेत्र में भालू, गुलदार की बढ़ती सक्रियता पर रोक लगाने के लिए जखोली ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सामूहिक पत्र लिखा। उपजिलाधिकारी जखोली को दिए पत्र में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जखोली क्षेत्र की लगभग हर ग्राम पंचायत से लगातार मवेशियों और लोगों पर जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर विद्यालय आने-जाने के दौरान स्कूली बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी भालू और गुलदार के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। हैं। उन्होंने प्रशासन से ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानों को चिह्नित कर पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था करने की अपील की। वहीं बीईओ स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था करने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें