फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि मैदान के समतलीकरण की मांग तेज

Tue, 19 May 2026 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र के मुनि महाराज के अगस्त्यमुनि मैदान के समतलीकरण को लेकर महिलाओं ने फिर आवाज बुलंद कर दी है। महिलाओं का कहना है कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही मैदान का समतलीकरण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय शमा मलासी ने बताया कि सरकार ने जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जगदंबा देवी, सोनी देवी, बबिता देवी, सुमन देवी व पूर्व सभासद विजया देवी गोस्वामी ने चेतावनी दी यदि जल्द मैदान का समतलीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगी और यात्रा काल के दौरान चक्काजाम करने को मजबूर होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें