फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: संगम सुरंग के पास खुला चैंबर बना है खतरा

Mon, 18 May 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय पर स्थित संगम हाईवे सुरंग पर खुला चैंबर और सुरंग पर खुले पड़े सरिया यात्रियों के लिए खतरे का कारण बन रहे। केदारनाथ यात्रा में तिलवाड़ा की ओर से संगम की ओर आने वाले वाहन चालकों को यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मंदिर मुख्य द्वार माई की मंडी के पास स्थित इस अंधे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो रहे जिससे कई वाहनों के पिछले टायर खुले चैंबर में फंस रहे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहन चालक यहां कई बार चोटिल हो चुके है। वहीं सुरंग में पूर्व में हुए मरम्मत कार्य के बाद बाहर निकले सरिया जोखिम बढ़ा रहे है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया की मामला संज्ञान में है और आवश्यक त्वरित कार्य किया जाएगा जिससे यात्रा मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही होती रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें