रुद्रप्रयाग। कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए मंदिर समिति ने जिलाधिकारी को 13 सूत्री ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को दिए ज्ञापन में समिति ने कहा कि मंदिर 35 गांवों का आस्था केंद्र है और वर्षभर श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन यहां ठहरने के साथ ही यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना है।
समिति ने कनकचौरी से मंदिर तक रज्जू मार्ग निर्माण, 200 वाहनों की पार्किंग, पेयजल लाइन, अतिथि गृह निर्माण, धर्मशाला के पास हेलिपैड निर्माण, तीन किमी रास्ता निर्माण, मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए टावर स्थापना, धर्मशाला से मंदिर तक रैन शेल्टर और चार हाई मास्क सोलर लाइट लगाने आदि की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के माध्यम से शासन को भी भेजे जा चुके हैं। संवाद