फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुगली-कलाकोट मार्ग के निर्माण की मांग

Fri, 10 Apr 2026 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े गबनीगांव का गुगली-ककोला-कलाकोट मार्ग इन दिनों बदहाल बना है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुटोलगांव निवासी ओम प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है जिससे यहां दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर औपचारिकता की है। सड़क पर बिखरे छोटे-छोटे पत्थर दोपहिया वाहनों के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्राम प्रधान गबनीगांव अंजू नौटियाल ने कहा कि इस मार्ग से गुगली, बुटोलागांव, कलाकोट, बगड़धार, पिल्लू, जहंगी, ककोला और गणेशनगर सहित कई गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। कहा कि जल्द मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें