जखोली। ब्लॉक के ग्राम सभा क्वीलाखाल के डिंडा क्षेत्र में स्थित मां कुर्मासनी का प्राचीन मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मगर यह क्षेत्र विकास से दूर है। ग्राम प्रधान दीप प्रकाश भट्ट ने कहा कि क्षेत्र से हिमालय की चोटियां, चौखंबा, त्रिशूल, नंदा देवी, नील पर्वत और बंदरपूं का दृश्य दिखता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की टीम को 15 दिनों में क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए कहा था मगर विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पर्यटन विभाग से शीघ्र स्थल निरीक्षण कर इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग की। संवाद